फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: संजीव गोयनका ने एक बार धोनी की स्मिथ से की तुलना, कहा- स्मिथ आगे

Sun, 21 May 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन
आईपीएल के नवें सीजन में पुणे सुपर जायंट ने धोनी की कप्तानी में बेहद खराब प्रदर्शन किया और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दसवें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी से कुछ दिन पहले धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने की घोषणा कर दी। शुरुआत में प्रशंसकों को धोनी से अचानक कप्तानी से हटाए जाना हजम नहीं हुआ। लेकिन अब फाइनल में पुणे के जगह बनाने के बाद टीम मैनेजमेंट का निर्णय सही साबित हुआ है। 
विज्ञापन


हालांकि पुणे के इस प्रदर्शन में कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी का भी योगदान रहा है लेकिन टीम का मालिक संजीव गोयनका अब भी धोनी और स्मिथ की तुलना करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

धोनी से एक कदम आगे हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ - फोटो : ipl official web
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए गोयनका ने कहा, मैं अब तक जिन खिलाड़ियों से मिला हूं धोनी उनमें से क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर हैं। लेकिन स्टीव स्मिथ धोनी के दिमाग से एक कदम आगे हैं। मेरी जब स्मिथ से बात हुई तो मैंने उनसे कहा, चैंपियनशिप जीतो। पहला सीजन हमारे लिए बेहद खराब रहा था, मैं इसे जल्दी खत्म करना चाहता था। 

हालांकि मौजूदा सीजन में उतार-चढाव भरी शुरुआत के बाद पुणे ने अपने आखिरी दस में से 8 मैचों में जीत हासिल की। फाइनल में मुंबई के खिलाफ भिडंत दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन की चौथी भिडंत होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आरपीएस आईपीएल की दूसरी टीम है जिसने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियन्स को एक सीजन में खेले सभी मैचों में मात दी है। 

गोयनका ने आगे कहा, स्मिथ ने जिस तरह से कुछ खिलाड़ियों को आउट करने के लिए रणनीति बनाई और उसे मैदान पर सफलतापूर्वक लागू किया, यकीन ही नहीं होता कि यह हो सकता है। वह टीम में जीत का जज्बा जगाने और टीम को एकजुट करने में पूरी तरह सफल रहे हैं। स्मिथ रणनीति के अलावा बल्लेबाजों को यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि 12 गेंद में 30 रन बनाओ या फिर आउट हो जाओ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें