फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Photo: लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, माही को बताया महान खिलाड़ी

Mon, 30 May 2022 12:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजीव गोएनका ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर लिखा है "क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक के साथ"। धोनी दो सालों तक संजीव गोएनका की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं। 
 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोएनका ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है "क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक के साथ"। धोनी और संजीव गोएनका की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। धोनी साल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेले थे। इस टीम के मालिक संजीव गोएनका ही थे। अपने पहले सीजन में यह टीम कोई कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद धोनी को कप्तानी से हटा दिया गया था और स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी। स्मिथ की कप्तानी में यह टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में मुंबई ने इसे एक रन के करीबी अंतर से हराया था। 
विज्ञापन


धोनी को कप्तानी से हटाने के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि धोनी और संजीव गोएनका के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं। हालांकि, गोएनका की यह फोटो इस बात की तरफ इशारा करती है कि दोनों के मन में कोई खटास नहीं है। 
विज्ञापन

विराट और शमी भी फोटो में

संजीव गोएनका ने जो फोटो शेयर की है उसमें टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को भी इस फोटो में देखा जा सकता है। हालांकि, संजीव गोएनका ने यह नहीं बताया है कि यह फोटो कहां कि है और कब की है। इस फोटो में धोनी और गोएनका गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। 

चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा आईपीएल 2022 
धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह आईपीएल कुछ खास नहीं रहा। चेन्नई ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लगातार मै हारने का रिकॉर्ड बनाया। किसी सीजन में पहली बार यह टीम शुरुआती चार मैच हारी। इसके बाद जडेजा ने टीम की कप्तानी छोड़ दी और धोनी को फिर से यह जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। हालांकि, वो भी टीम की किस्मत नहीं बदल पाए और अंकतालिका में यह टीम नौवें स्थान पर रही। 14 मैचों में चेन्नई सिर्फ चार मैच जीत सकी और आठ अंक हासिल किए। आखिरी स्थान पर मौजूद मुंबई के पास भी आठ अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई नौवें स्थान पर रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें