भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो उनका बल्ला पूरे समय खामोश ही रहा। पांच मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 23.75 के औसत से सिर्फ 190 रन बनाए। यही कारण है कि अब उनके टेस्ट टीम में बने रहने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने उन्हें फॉर्म में वापसी के लिए उपाय बताया है। मांजरेकर का मानना है कि हाथ के बल्लेबाज को इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप खेलनी चाहिए।
विराट कोहली और हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
मांजरेकर ने कोहली को दी काउंटी क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच जून-जुलाई में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनके टीम में चुने जाने की संभावनाएं कम हैं। ऐसे में मांजरेकर ने उन्हें लय में वापसी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। स्टार स्पोर्ट्स के डीप प्वॉइंट पॉडकास्ट में बात करते हुए मांजरेकर ने कहा- कोहली को लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। इंग्लैंड में पहला टेस्ट जून में है जबकि काउंटी चैंपियनशिप अप्रैल में शुरू होगी। वह पुजारा की तरह काउंटी टीम में शामिल हो सकते हैं और जरूरी मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं।
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
इस साल तीनों प्रारूपों में कोहली का प्रदर्शन
तीनों प्रारूप मिलाकर कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2024 में कुल 32 पारियां खेली और 21.83 के औसत से 655 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकला। कोहली ने इस साल कुल 10 टेस्ट मैच खेले और 19 पारियों में 24.52 के औसत से 417 रन बनाए। इस साल टेस्ट में उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला और उनका निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
'यह समझदारी भरा कदम होगा'
मांजरेकर ने आगे कहा- भारत इसके बाद शुरुआती टेस्ट मैचों में उनके प्रदर्शन का आकलन कर सकता है। उनकी बल्लेबाजी में अगर सुधार दिखता है तो वह टीम के लिए खेलना जारी रख सकते हैं। हम यह नहीं चाहते है कि कोहली वहां जाकर संघर्ष करें जैसा हमने पहले भी देखा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होगा। काउंटी क्रिकेट खेलना उनके लिए बहुत समझदारी भरा कदम हो सकता है।