फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: भारत के पूर्व कोच ने चुनी विश्व कप की टीम, एशिया कप के लिए सिलेक्ट हुए इन खिलाड़ियों को रखा बाहर

Fri, 25 Aug 2023 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान पांच सितंबर को हो सकता है। तब तक भारतीय टीम एशिया कप में दो मैच खेल चुकी होगी। भारत का पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान और दूसरा चार सितंबर को नेपाल से होगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान और नौ श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगी। उसका पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से कैंडी में होगा। टीम इंडिया के लिए अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए यह शानदार मौका है। इसके लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है और एशिया कप के लिए चुने गए ज्यादातर खिलाड़ी विश्व कप में खेलेंगे। इसी बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है।
विज्ञापन


संजय बांगर ने टीम चुनते हुए एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में रखा है जिसका चयन एशिया कप के लिए नहीं हुआ है। उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को विश्व कप में खेलने का दावेदार बताया है। भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पहले पुष्टि की थी कि वनडे विश्व कप टीम एशिया कप टीम के समान होगी। बांगर चाहते हैं कि टीम में एक बड़ा बदलाव किया जाए, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिले।

बांगर ने टीम चुनते हुए क्या कहा?
बांगर ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, "मेरे विशेषज्ञ बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव होंगे। वहीं, विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को रखूंगा। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडरों के लिए मैं अक्षर पटेल और रवींद्र जड़ेजा दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों को प्राथमिकता दूंगा।" युजवेंद्र चहल भारत की एशिया कप टीम में जगह बनाने से चूक गए। यहां तक कि बांगर की विश्व कप सूची में भी इस लेग स्पिनर को कोई जगह नहीं मिली।
विज्ञापन


बांगर ने आगे कहा, ''एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या होंगे, जबकि विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव होंगे। चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह होंगे।" वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान पांच सितंबर को हो सकता है। तब तक भारतीय टीम एशिया कप में दो मैच खेल चुकी होगी।

विश्व कप के लिए संजय बांगर की 15 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज , मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें