फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में भारत की हार के बाद गिरी थी गाज, अब विराट कोहली ने अपनी टीम में दी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 10 Feb 2021 02:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
संजय बांगर - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण में संजय बांगड़ आरसीबी के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। विराट कोहली की अगुवाई वाली इस फ्रेंचाइजी ने बांगड़ को अपना बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। आरसीबी ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आरसीबी ने लिखा, 'संजय बांगड़ को बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किए जाने पर हमें खुशी है, आरसीबी परिवार में आपका स्वागत है।'
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
संजय बांगड़ - फोटो : social Media
तीन बार फाइनल तक पहुंचने के बावजूद अबतक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई आरसीबी के पास अब अनुभवी कोचिंग स्टाफ हो चुका है। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच मुख्य कोच हैं। अब संजय बांगड़ के अनुभव का फायदा भी टीम को मिलेगा। इस सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होनी है, जिसमें बांगड़ आरसीबी कैंप में बैठे नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
संजय बांगड़ को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : PTI
2014 से भारत के बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगड़ को टीम इंडिया के विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हारने के बाद हटा दिया गया था। 48 वर्षीय संजय भारत के लिए 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 वन-डे भी खेल चुके हैं। बांगड़ को IPL का पुराना अनुभव है। 2014 और 2015 में वह किंग्स इलेवन पंजाब के कोच थे, उनके नेतृत्व में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन चैंपियनशिपर नहीं जीत पाई। वह कोच्चि टस्कर्स के भी कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL
विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सत्र के लिए 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडीक्कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे रिटेज किए गए खिलाड़ी हैं। आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, मोइन अली, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, डेल स्टेन, पार्थिव पटेल और उमेश यादव को रिलिज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें