फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर की बहु बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन, दिसंबर में होगा निकाह

Mon, 07 Oct 2019 10:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनम मिर्जा-असद - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अफवाहों पर लगाम लगाते हुए इसकी पुष्टि कर दी है कि उनकी बहन अनम मिर्जा अजहरुद्दीन के बेटे असद से निकाह करने जा रही हैं। 

विज्ञापन


कई दिनों से इस बात की चर्चा थी की पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से सानिया मिर्जा की बहन की शादी होने वाली है। हालांकि इसपर खुले तौर पर कोई भी कुछ कहने से बच रहा था।

लेकिन अब खुद सानिया मिर्जा ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक अंग्रेजी मीडिया के अनुसार सानिया मिर्जा ने कहा है, 'मेरी बहन दिसंबर में निकाह करने जा रही है। हम हाल ही में पेरिस से बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं।' 
विज्ञापन


सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट हैं और उनके निकाह की चर्चा तब शुरू हुई जब अनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असद के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'फैमिली'।
विज्ञापन


अब सानिया ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी बहन मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद से दिसंबर में निकाह कर लेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें