फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब मलिक के संन्यास पर भावुक हुईं पत्नी सानिया मिर्जा, कहा 'आप पर गर्व है'

Sat, 06 Jul 2019 08:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
विज्ञापन

विश्व कप में पाकिस्तान का अभियान खत्म होने के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले शोएब मलिक की पत्नी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शनिवार को ट्विटर के जरिए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। 

विज्ञापन


सानिया ने एक भावुक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के लिए यह नई शुरुआत होगी। उन्होंने शोएब मलिक को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘हर कहानी का अंत होता है, लेकिन जिंदगी में जब कुछ खत्म होता है तो नई शुरुआत होती है। शोएब आप 20 साल तक अपने देश के लिए गर्व के साथ खेले। आप सम्मान और विनम्रता के साथ ऐसा करते रहे। आपने जो भी किया और आप जो हो उस पर मुझे और इजहान (बेटे) को काफी फख्र है।’

मलिक ने लार्ड्स के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली 94 रन की जीत के बाद संन्यास की घोषणा की। इस जीत के बाद भी पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। मैच के बाद मलिक ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मैं एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। जिन प्रशिक्षकों की देखरेख में मैं खेला, परिवार, दोस्तों, मीडिया, प्रायोजकों और सबसे महत्वपूर्ण मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नौ शतक लगाए वनडे में शोएब ने 

शोएब ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में अपने वनडे करिअर का आगाज किया था। शोएब के नाम 287 एकदिवसीय में 34.55 के औसत से 7534 रन हैं। उनके नाम नौ शतक और 44 अर्द्धशतक भी हैं। उन्होंने 158 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें