फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब मलिक खेल रहे हैं अपना 250वां वनडे, सानिया ने स्पेशल अंदाज में दी बधाई

Mon, 12 Jun 2017 06:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : getty
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल के लिए दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। ये मैच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के बेहद खास है। यह मैच उनके वनडे करियर का 250वां मैच हैं।
विज्ञापन




शोएब के क्रिकेट करियर के इस खास मौके पर उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बधाई दी है।पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सानिया मिर्जा के साथ बातचीत का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वीडियो में सानिया ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखा था, इसके अलावा भारत के भी  खे हैं। दोनों टीमों की जीत को लेकर सानिया ने कहा, जो भी टीम अच्छा खेले वो चैंपियन बने। 

सानिया फ्रेंच ओपन के बाद साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम विंबल्डन से पहले इंग्लैंड में हैं। पिछले सप्ताव वह शोएब के साथ कुछ समय बिता कर काफी खुश हैं। इस मौके पर सानिया ने कहा- शोएब की उपलब्धियां उनका पाकिस्तान और क्रिकेट के लिए कमिटमेंट दिखाती हैं। सानिया ने आगे कहा, मैंने हमेशा उन्हें ऐसे शख्स के रूप में देखा है, जो बहुत पैशन के साथ अपने देश के लिए खेलता है। ये बहुत गर्व की बात है, उनकी अम्मी, भाई-बहनों और मेरे लिए ये बेहद गर्व की बात है। उन्होंने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, मुझे उन पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें