गेल के विकेट का जश्न मनाते संदीप शर्मा
- फोटो : IPL official web
बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 19 रनों से रॉयल चैलेंजर्स को मात दी। मैच में एक बार फिर विराट सेना निर्धारित 20 ओवर खेलने से पहले ही ढेर हो गई। पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट हासिल कर बैंगलोर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अपने इस पावरफुल स्पेल के दौरान संदीप के नाम एक अनूठी उपलब्धि दर्ज हो गई। इसके अलावा भी मैच में कई कारनामे हुए आईए उनपर नज़र डालते हैं...
किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज संदीप शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके अपना नाम एक विशेष सूची में दर्ज करा लिया है। संदीप ने शुक्रवार को बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को अपना शिकार बनाया। आईपीएल के दस साल के इतिहास में एक ही मैच में इन तीनों का विकेट हासिल करने करने वाले वह पहले गेंदबाज हैं।
क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के खिलाफ संदीप शर्मा का गेंदबाजी औसत 16.18 है। जबकि आईपीएल में संदीप का गेंदबाजी औसत 21.66 का है।
ऐसा आईपीएल में दूसरी बार हुआ है जब किंग्स इलेवन पंजाब के किसी खिलाड़ी को लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच चुना गया हो। इससे पहले संदीप को साल 2014 में लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।
गेल विराट और डिविलियर्स की तिगड़ी का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन
डिविलियर्स-विराट-गेल
क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने इस मैच में कुल 18 रन बनाए। ये आरसीबी के लिए किसी भी मैच में इस तिगड़ी द्लारा बनाया गया दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे कम रन(15) इन तीनों ने हालिया सीजन में केकेआर के खिलाफ कोलकाता में जोड़े थे। उस मैच में आरसीबी की पूरी टीम महज 49 रन पर ढेर हो गई थी।
पंजाब के ऑलराउंडर के नाम बैंगलोर के खिलाफ एक नई उपलब्धि दर्ज हो गई है। अक्षर आईपीएल के दसवें सीजन में एक मैच में 30 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
आरसीबी की टीम शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। दसवें सीजन में अब तक खेले गए 43 मैचों में कुल 6 बार ऐसा हुआ है जिनमें से 4 बार आरसीबी ऑलआउट हुई थी।
बैंगलोर में बचाया सबसे छोटा स्कोर
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : IPL official web
पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ 138 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। यह बैंगलोर के चिन्नास्वीमी स्टेडियम में बचाया गया सबसे छोटा स्कोर है। आश्चर्यजनक रूप से पिछले सीजन बैंगलोर में 200 रन से कम किसी भी स्कोर का बचाव नहीं किया जा सकता था।
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा हार का सामना करने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर हैं। उनके नाम आईपीएल में 72 हार हैं। उनसे आगे केवल रॉबिन उथप्पा है। उथप्पा 75 बार आईपीएल में हारने वाले टीम के सदस्य रहे हैं।
आईपीएल के दसवें सीजन में पहले दस ओवर में गेंदबाजी करते हुए सैमुअल बद्री ने 9वां विकेट हासिल किया। इस मामले में हालिया सीजन सबसे आगे पुणे के इमरान ताहिर हैं। तीसरे नंबर पर हैदराबाद के राशिद खान हैं।