फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा- वन-डे और टी20 में कोहली से बेहतर हैं रोहित शर्मा

Wed, 27 Dec 2017 09:11 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरा क्रिकेट जगत इस विराट कोहली का लौहा मान रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर संदीप पाटिल इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। संदीप पाटिल का मानना है कि बेशक कोहली टेस्ट में टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं, लेकिन वन-डे और टी20 में कोहली से बेहतर रोहित शर्मा हैं। 
विज्ञापन


संदिप पाटिल ने एक हिंदी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर में कोहली से बेहतर बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि कोहली के फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगेगी लेकिन मुझे ये कहना ही होगा कि रोहित शर्मा वनडे,टी20 क्रिकेट मे विराट कोहली से अच्छे खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ेंः जब युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को दी थी अपनी बहन से दूर रहने की धमकी

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच हाल ही में खेली गई वन-डे और टी20 सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान रोहित को सौंपी गई और उन्होंने इस सीरीज में बल्ले से जमकर रन बरसाए। रोहित ने वन-डे में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया साथ ही टी20 में सबसे तेज शतक की बराबरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें