फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण के कोच चुनने पर उठाए सवाल!

Thu, 13 Jul 2017 10:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 4
सचिन, लक्ष्मण, गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रह चुके संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के कोच चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने-जाने वाले पाटिल ने कहा है कि सचिन, सौरव और लक्ष्मण को कोच चुनने का अधिकार नहीं होना चाहिए था। 
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण के कोच चुनने पर उठाए सवाल!

2 of 4
संदीप पाटिल
पाटिल ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में सीएसी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, यह वही सीएसी है जिसमें सचिन, सौरव और लक्ष्मण हैं। इन्होंने ही रवि शास्त्री को टीम इंडिया का अगला कोच नियुक्त किया है। पाटिल ने कहा, सब कुछ गलत हुआ है। सचिन, सौरव और लक्ष्मण ने भले ही कई रिकॉर्ड बनाए हों लेकिन इनमें से किसी ने अब तक बतौर कोच काम नहीं किया है। क्यो कोच किसी को अंपायर चुन सकता है या अंपायर किसी को कोच बना सकता है। 
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण के कोच चुनने पर उठाए सवाल!

3 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Cricket 360
60 वर्षीय पाटिल टीम इंडिया के साथ -साथ कीनिया और ओमान के कोच रह चुके हैं। पाटिल ने इस बात भी सीएसी ने सोमवार को कोच की घोषणा नहीं की। इंटरव्यू खत्म होने के बाद गांगुली ने संवाददाताओं से कहा समिति को निर्णय लेने के लिए और अधिक समय की जरूरत है और अंतिम निर्णय लेने से पहले कप्तान विराट से बात करना जरूरी है। पाटिल ने कहा, ये ठीक उसी तरह है देखो हमने अगले कोच की पहचान की है और अब आप पर उन्हें चुनना निर्भर है। क्या लोढ़ा समिति की सिफारिशों की वजह से तो ऐसा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण के कोच चुनने पर उठाए सवाल!

4 of 4
विराट कोहली और रवि शास्त्री
संदीप पाटिल ने शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा, मशहूर कॉमेन्ट्रेटर को कोच नहीं मेंटोर या डायरेक्टर ही बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने गौतम गंभीर के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, गौतम ने कहा था रवि से पूछो कि उन्होंने पिछले 18 महीने में कितने थ्रो डाउन किए हैं इसलिए उन्हें टीम डायरेक्टर का पद ही सूट करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें