फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad: 'कोहली को मिस करेगी टीम इंडिया', मुरली कार्तिक ने कहा- अगर रिप्लेसमेंट जल्दी मिल रहा तो दिक्कत क्या?

Thu, 26 Jun 2025 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

संवाद कार्यक्रम में उनसे पूछा गया- हमने पहले टेस्ट में भारत की ओर से पांच शतक देखे, तो क्या हम विराट रोहित को बिल्कुल मिस नहीं करेंगे? इसके जवाब में कार्तिक ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
मुरली कार्तिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक गुरुवार को अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में हिस्सा लेने भोपाल पहुंचे। इस दौरान उनसे 'खेल की बात' सत्र में क्रिकेट से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा हुई। कार्तिक ने बताया कि टीम इंडिया जरूर विराट कोहली को मिस करेगी। भले ही लीड्स टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी हुई हो और सबने रन बनाए हों, लेकिन कोहली को मिस किया जाएगा। कार्तिक ने कहा कि अगर विराट या रोहित का रिप्लेसमेंट टीम इंडिया को जल्दी मिल जाता है तो इसमें दिक्कत क्या है?
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, संवाद कार्यक्रम में उनसे पूछा गया- हमने पहले टेस्ट में भारत की ओर से पांच शतक देखे, तो क्या हम विराट रोहित को बिल्कुल मिस नहीं करेंगे? इन दोनो इतना कुछ किया है टीम इंडिया के लिए, इतने रन बनाए हैं और एक झटके में पांच शतक लगे और हम कह रहे उन्हें क्यों मिस करेंगे? इसके जवाब में कार्तिक ने कहा- समय किसी का इंतजार नहीं करता। जो खिलाड़ी बने हैं वो अपने दम पर बने हैं, अपने बलबूते बने हैं। अपने प्रदर्शन से बने हैं। तो जब कोई जाता है तो आप चाहते हैं कि जल्दी वो बदलाव जल्दी हो जाए और उनका रिप्लेसमेंट जल्दी मिल जाए। या आप ये चाहते हैं कि छह साल बाद रिप्लेसमेंट मिले!

मुरली कार्तिक ने कहा, 'लीड्स टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी दो बार ढह गई। भले ही लोअर ऑर्डर हो। आप एक दिग्गज बल्लेबाज को जरूर मिस करेंगे। कोहली को करियर के दौरान कई उपनाम मिले, जैसे चेज मास्टर या जो भी। ये उनको उनके प्रदर्शन की वजह से मिले हैं। रोहित शर्मा को व्हाइट बॉल ग्रेट कहा जाता है क्योंकि उस प्रारूप में उन्होंने इतने रन बनाए हैं। तो मिस तो जरूर करेंगे। भले पहले मैच में नहीं किया हो, लेकिन मिस तो जरूर करेंगे। इसका दूसरा पहलू ये भी है कि आप चाहते हैं कि उनके रिप्लेसमेंट जल्दी मिल जाएं और अगर बल्लेबाज रन बना रहे हैं तो ये अच्छी बात है।'
विज्ञापन

ये पूछे जाने पर कि 'क्या आपको लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा रिटायर हुए हैं या उनसे रिटायरमेंट लेने कहा गया है?' इसके जवाब में मुरली कार्तिक ने कहा, 'मुझे नहीं पता। आप मुझसे पुछिए कि मैं रिटायर हुआ था या लिवाया गया था तो मैं आपको इसका जवाब दूंगा। मैं रिटायर हुआ था क्योंकि मैं बूढ़ा हो गया था। अब आप सोचिए उन्होंने कहा कि हम टी20 जीत गए तो रिटायर हो गए। सबका मोटिवेशन अलग अलग होता है। उन्हें सही समय लगा तो उन्होंने फैसला लिया होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें