मार्लोन सैमुअल्स (260) के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चार विकेट पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
डेरेन ब्रावो ने उनका शानदार साथ देते हुए 127 रन बनाए और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 326 रन जोड़े। ब्रावो ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए शिवनारायण चंद्रपाल (नाबाद 109 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी निभाई। चंद्रपाल ने 187 गेंदों में दस चौकों की मदद से अपना 27वां टेस्ट शतक पूरा किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। इस तरह वेस्ट इंडीज ने 177 रन की बढ़त बना ली है।