फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया

Mon, 10 Dec 2012 11:25 PM IST
मीरपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्लन सैमुअल्स और गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने पहले ट्वंटी-20 में बंग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 197  रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम एक विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महज 30 रन के स्कोर पर उसने अपने दोनों ओपनर ड्वेन स्मिथ और क्रिस गेल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद सैमुअल्स ने ड्वेन ब्रावो के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और डरेन ब्रावो के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 76 रन की साझेदारी कर वेस्ट इंडीज के स्कोर को दो सौ के करीब पहुंचा दिया।

सैमुअल्स ने 43 गेंदों में 3 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 85 रन बनाए। ब्रावो ने पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश के ओपनरों ने धमाकेदार शुरुआत की। तमिम इकबाल और अनामुल हक ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इसके बाद तमिम (88*) और महमदुल्ला (64*) ने शानदार पारी खेली लेकिन वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें