फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, जितेश शर्मा भारतीय टीम में शामिल

Thu, 05 Jan 2023 09:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में फील्डिंग के दौरान सैमसन को चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें स्कैन के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सैमसन को मुंबई में सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। पहले टी20 मैच के दौरान बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें स्कैन के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


इस सीरीज के पहले मैच में सैमसन सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन टीम इंडिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते यह मैच दो रन जीत लिया। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं। विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को सैमसन की जगह भारत की टीम में शामिल किया गया है। वह अगले दो मैचों के लिए ईशान किशन के कवर होंगे।
Trending Videos

जीतेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "सैमसन कुछ स्कैन कराने के लिए मुंबई में रुके हैं। हां, जितेश टीम से जुड़ रहे हैं। उन्हें आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए प्रदर्शन का इनाम मिला है।"

सैमसन के चोटिल होने से राहुल त्रिपाठी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले त्रिपाठी पिछले कुछ समय से टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक कोई मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, सैमसन पहले मैच में काफी नीचे बल्लेबाजी के लिए आए थे और राहुल त्रिपाठी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में जितेश शर्मा को सीधे भारत के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

कौन हैं जितेश शर्मा?
जितेश शर्मा ने 12 आईपीएल मैच की 10 पारियों में 234 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.25 का रहा है। उन्होंने 163.64 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 44 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही है। पंजाब किंग्स के लिए जितेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह घरेलू क्रिकेट में भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 29 साल के जितेश ने आईपीएल 2022 में पंजाब के लिए निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। भारत के लिए भी वह यही कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की मौजूदा टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपक), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें