फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: सैम करन से लेकर बेन स्टोक्स और क्रिस ग्रीन तक, नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

Thu, 22 Dec 2022 03:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स और सैम करन पर 10 करोड़ से ज्यादा का दांव लगना तय है। 
 
विज्ञापन
सैम करन और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में है। इस बार कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और अधिकतम 87 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। सभी टीमें मिलकर अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन में अब तक की सबसे बड़ी बोली साल 2021 में क्रिस मॉरिस पर लगी थी। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा था। इस बार इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और सैम करन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लग सकती है। 
विज्ञापन


सैम करन को 2022 टी20 विश्व कप का प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया था। उन पर बड़ी बोली लगना तय है। वह केवल 24 साल के हैं और टीमें उन पर लंबे समय के लिए निवेश करना चाहेंगी। पंजाब की टीम ने उन पर बड़ी बोली लगाई थी। इसके बाद चेन्नई की टीम ने उन्हें खरीदा। हालांकि, 2022 में वह पीठ की चोट के कारण मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए।

कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी। इसके बाद ऑलराउंडर खिलाड़ियों की नीलामी होगी। बेन स्टोक्स मुश्किल हालातों में टीम को जीत दिलाने के लिए जाने जाते हैं और हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल कर अपनी खास पहचान बनाई है। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ और हैरी ब्रूक का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। 

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी टी20 विश्व कप में काफी प्रभावित किया था और उन पर भी कई टीमों की निगाह रहेगी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है और उन पर भी बड़ी बोली लगना तय है। विलियम्सन कप्तानी के बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट, मयंक अग्रवाल और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी नीलामी में शामिल हैं। इन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है और कई टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं। भारतीय टीम में वापसी करने के लिए मयंक अग्रवाल को इस आईपीएल में कमाल करना होगा। अनुभवी इशांत शर्मा, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, यश ठाकुर और एन जगदीशन पर भी बड़ी बोली लग सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें