फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी को जान का खतरा, मांगा पिस्टल का लाइसेंस

Wed, 20 Jun 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आईपीएल 2018 के दौरान स्टेडियम में जमकर लाइम लाइट खींचने वाली साक्षी एक बार फिर खबरों में हैं। कारण है साक्षी धोनी का डर, जिसके आधार पर उन्होंने आर्म्स लाइसेंस की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, 29 वर्षीय साक्षी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आर्म्स लाइसेंस की मांग की है। साक्षी का कहना है कि वह अधिकतर समय घर पर अकेली रहती हैं। अपने कामों के लिए उन्हें अकेले ही सफर करना पड़ता है। ऐसे में उनकी जान को भी खतरा रहता है, इसलिए उन्हें किसी हथियार की जरुरत है।
विज्ञापन

3 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साक्षी ने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। साक्षी ने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन करते हुए कहा कि उन्हें जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी पिस्टल या रिवॉल्वर खरीदने के लिए लाइसेंस दिया जाए।

4 of 5
- फोटो : facebook
खबरों की माने तो साक्षी ने आर्म्स लाइसेंस के लिए मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था, जिसे अरगोड़ा थाना भेजा गया। अरगोड़ा थाने में इस आवेदन की जांच की और पाया कि साक्षी धोनी पर किसी भी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नही है। जांच आगे बढ़ने के बाद संबंधित डीएसपी ने इसे सिटी एसपी और सिटी एसपी ने आवेदन एसएसपी कार्यालय आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : facebook
वैसे तो एमएस धोनी के नए घर में 24 घंटे हथियारों से लैस सात गार्ड्स तैनात रहते हैं। साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी जानकारी देती हैं। गश्ती गाड़ी उनके घर के पास चक्कर लगाती रहती है। बावजूद इसके साक्षी का आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन देना समझ से परे हैं। बता दें कि 2010 में धोनी लाइसेंसी पिस्टल खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें