फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Dhoni Video: धोनी की पत्नी साक्षी ने दिखाया मेकअप का अनोखा तरीका, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Mon, 25 Jul 2022 10:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

साक्षी अपनी खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। हालांकि, वह अपनी त्वचा और खूबसूरती के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। खुद साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को यह बात बताई है।
विज्ञापन
धोनी और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी, बेटी जीवा और धोनी की तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने मेकअप का अनोखा तरीका बताया है। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

 

त्वचा पर फ्रूट लगाती हैं साक्षी

साक्षी सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी अपनी खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। हालांकि, वह अपनी त्वचा और खूबसूरती के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। खुद साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को यह बात बताई है।

साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने फ्रूट-मेकअप चैलेंज को स्वीकार किया और इसका हिस्सा बनीं। साक्षी इस वीडियो में चेरी को पहले अपने होठों पर लगाती है। इसके बाद चेरी को ब्लशर के रूप में इस्तेमाल करती हैं और अपने गालों पर लगाती है। इसके बाद साक्षी चेरी को फिर से नाक पर लगाती हैं।
विज्ञापन

साक्षी और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अंत में साक्षी उस चेरी को खा लेती हैं। साक्षी ने इस वीडियो के कैप्शन में फ्रूट मेकअप चैलेंज को स्वीकार करते हुए लिखा- क्यों नहीं। सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल ने भी कमेंट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें