फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग पर है साक्षी धोनी की नजर... खोले राज

Thu, 23 May 2013 06:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह का नाम आने के बाद पहली बार धोनी की पत्नी साक्षी ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


ट्विटर पर साक्षी ने आईपीएल के मैच में विंदू दारा सिंह के साथ उनकी तस्वीर पर जवाब दिया है। साक्षी ने ट्वीट में लिखा है कि 'कुछ तो लोग कहेंगे..लोगों का काम है कहना'।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी सवालों के घेरे में हैं।

आईपीएल के दौरान दो मैचों में विंदू और धोनी की पत्नी साक्षी एक पास बैठे देखे गए हैं। दोनों की इस एक तस्वीर ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले पर धोनी की पत्नी साक्षी से पूछताछ हो सकती है लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच धोनी की पत्नी साक्षी से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर सकती है।

दरअसल 6 अप्रैल को विंदू चेन्नई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान साक्षी के ठीक पास वाली कुर्सी पर बैठे थे। इसके बाद विंदू 5 मई को मुंबई में भी हुए मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले के दौरान साक्षी के संग दिखे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें