फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल, चीनी खिलाड़ी को हराया

Sat, 26 Jan 2019 04:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खेल के लिहाज से 70वां गणतंत्र दिवस शुभ साबित हो रहा है। पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वन-डे में 90 रन से रौंदा तो अब बैडमिंटन से साइना नेहवाल भी खुशखबरी दे रही है।

विज्ञापन


भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने शनिवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने चीन की हे बिंगजियाओ को तीन गेम तक चले मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 से हराया।

साइना का फाइनल में मुकाबला चेन यूफेई और कैरोलिना मॉरिन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। गौरतलब है कि इससे पहले साइना ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें