फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ नहीं पर बेटे ने संभाली 'पटौदी विरासत'

Wed, 25 Sep 2013 05:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जो काम फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अपने खानदान के लिए नहीं कर सके उसे उनके बेटे अब पूरा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सैफ अली खान उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारतीय क्रिकेट जगत को दो बेहतरीन कप्तान दिए। वह खुद भी शौकिया स्तर के क्रिकेटर रहे हैं लेकिन वह अपने परिवार की परंपरा को आगे नहीं बढ़ा सके।
विज्ञापन


हालांकि सैफ की इस चूक को उनके बेटे इब्राहीम सुधारने की कोशिश में जुटने जा रहे हैं। वह जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

इब्राहीम सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं और वह मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एमएसएसए) के तत्वावधान आयोजित होने वाले गाइल्स शील्ड इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलकर अपने क्रिकेट करियर का आगाज करेंगे।
विज्ञापन


वह इस साल नवंबर में होने वाले लड़कों के अंडर-14 टूर्नामेंट में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (बीकेसी) के लिए खेलेंगे।

इब्राहीम के परदादा इफ्तिखार अली खान और दादा मंसूर अली खान 'टाइगर' पदौदी भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें