फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: साई सुदर्शन को शतक नहीं लगा पाने का मलाल, आउट होने से हुई निराशा; बोले- अधिक रन बनाने की थी आशा

Fri, 10 Oct 2025 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुदर्शन पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक लगाने के करीब थे, लेकिन 165 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए और सैकड़ा जड़ने से चूक गए।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाने का अच्छा मौका था। सुदर्शन पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक लगाने के करीब थे, लेकिन 165 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए और सैकड़ा जड़ने से चूक गए। सुदर्शन ऐसा नहीं कर पाने से निराश हैं और उनका कहना है कि उन्हें और रन बनाने की उम्मीद थी। 
विज्ञापन

टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरे उतरे सुदर्शन
सुदर्शन अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सस्ते में आउट हुए थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा कायम रखा और उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए भी प्लेइंग-11 में मौका दिया। सुदर्शन इस भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने वाले सुदर्शन ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 

सुदर्शन ने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी पारी खेलने के बाद कहा, मैं आज की अपनी पारी के लिए निश्चित रूप से आभारी हूं, लेकिन मन में हमेशा वो छोटी सी ख्वाहिश होती है कि शतक पूरा हो जाए, इसलिए मैं और ज्यादा की उम्मीद कर रहा था। यह एक अच्छा योगदान था और यह यशस्वी के साथ एक बेहतरीन साझेदारी रही। मैं इस बार रन बनाने के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था और थोड़ा निडर होकर खेल रहा था। मैंने खुद को थोड़ा और समय दिया और जबरन कुछ करने की कोशिश की जगह चीजों को स्वाभाविक रूप से होने दिया।
विज्ञापन

सुदर्शन बोले- यशस्वी को खेलते देखना रोमांचक था
सुदर्शन ने यशस्वी की बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा, उन्हें दूसरी ओर से खेलते देखना वाकई रोमांचक था। वह बहुत अच्छे शॉट्स खेलते हैं और अच्छी गेंदों को भी बाउंड्री में बदल देते हैं। उन्हें देखना बहुत सीखने वाला अनुभव है। इससे मुझे भी अंदाजा हो रहा है कि किन गेंदों पर कौन से शॉट्स खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें