पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सईद अजमल आस्ट्रेलियाई ट्वंटी-20 बिग बैश में एक मैच खेलेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की अनुमति दे दी है। बकौल अजमल, ‘हां, मैं एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से एक मैच खेलने के लिए छह दिसंबर को जा रहा हूं।
उसके बाद मैं भारतीय दौरे की तैयारियों के लिए स्वदेश लौट आऊंगा।’ पीसीबी ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के आग्रह पर अपना पिछला फैसला बदलकर अजमल, शाहिद आफरीदी और उमर अकमल को बिग बैश में खेलने की अनुमति दे दी। बोर्ड ने पहले कहा था कि खिलाड़ियों को दो दिसंबर को कराची में शुरू होने वाली घरेलू टी-20 चैंपियनशिप को प्राथमिकता देनी चाहिए।