फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में किस बात पर भड़के सचिन?

Tue, 05 Nov 2013 03:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार को आखिरी बार कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलने उतरेंगे पर वह इस समय बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ करियर के अपने 199वें टेस्ट में हिस्सा लेने कोलकाता आए सचिन तेंदुलकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अधिकारियों द्वारा इस टेस्ट की ‘अत्यधिक’ तैयारियों से निराश हैं।

हालांकि कैब के दो संयुक्त सचिव के बयान इस दिशा में विरोधाभासी लग रहे हैं।

बच्चों ने किया स्वागत
सुजान मुखर्जी जहां कह रहे हैं कि इस मैच को जिस तरह से हौवा बना दिया गया है उससे सचिन परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर सुबीर गांगुली का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और सब कुछ ठीकठाक चल रहा है।
विज्ञापन

 
सोमवार सुबह जब टीम इंडिया यहां पहुंची तो बस से सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ही उतरे। सचिन के स्वागत के लिए करीब 80 स्कूली बच्चे मौजूद थे जिन्होंने सचिन की फोटो वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

मोम की प्रतिमा
साथ ही टी-शर्ट के पीछे 199 लिखा हुआ था और यह बच्चे बस से लेकर ड्रेसिंग रूम तक कतारबद्ध खड़े थे। इतना ही नहीं कैब ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर सचिन की जैसी प्रतिमा मैडम तुसादे म्यूजियम में लगी हुई है वैसी ही प्रतिमा यहां पर भी लगाई है लेकिन इसमें सचिन का चेहरा साफ नहीं है।

सूत्रों की मानें तो सचिन हमेशा से कह रहे हैं कि इस मैच का इतना हौवा नहीं बनाया जाए। वह खेल से बढ़ कर नहीं हैं और उनके साथ ही टीम के 14 और खिलाड़ी भी आए हुए हैं।
विज्ञापन


तामझाम से खुश नहीं मास्टर
संयुक्त सचिव मुखर्जी ने कहा, "मैंने खुद सुना है कि इस तरह के तामझाम को लेकर सचिन खुश नहीं हैं। उन्होंने इसी कारण भवानीपुर टेंट में प्रस्तावित फोटो शूट को भी स्थगित कर दिया।"

दूसरी ओर, संयुक्त सचिव गांगुली ने कहा, "जिस तरह का वृहत आयोजन यहां किया गया है उससे सचिन और टीम के बाकी खिलाड़ी बेहद खुश हैं।"

हालांकि सचिन ने उनकी प्रतिमा बनाने वाले आसनसोल के कलाकार के कहने पर प्रतिमा के साथ खड़े होकर एक फोटो जरूर खिंचवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें