फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के अनोखे 'शतक' पर, सचिन ने गिराई 'बिजली'

Mon, 04 Sep 2017 11:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
धोनी
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला गया पांचवां और आखिरी वनडे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। धोनी ने इस बार वनडे क्रिकेट में विकेट के सामने नहीं विकेट पीछे शतक जड़ने का अनोखा कारनामा किया जो आज तक और कोई नहीं कर सका। 
विज्ञापन


धोनी ने युवा गेंदबाज यजुवेंद्र चहल की गेंदपर श्रीलंकाई बल्लेबाज अकिला धनंजय को स्टंपिक कर पवेलियन भेजा वो वनडे क्रिकेट में 100 स्टंपिंग पूरे करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर बन गए हैं। इससे पहले वो कुमार संगकारा के साथ 99 स्टंपिंग के साथ पहले पायदान पर थे। लेकिन स्टंपिंग का शतक पूरा करने का अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन।

इस अवसर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने धोनी को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। सचिन ने लिखा, किसने कहा कि बिजली दोबारा नहीं चमकती। आज ये 100वीं बार चमकी! धोनी बहुत बढ़िया, इसे होने दो...
विज्ञापन

  Who said lightning doesn't strike twice? Today it did for the 100th time! Well done, @msdhoni! Keep them coming :-) ⚡ pic.twitter.com/HteDcKPWBi — sachin tendulkar (@sachin_rt) September 3, 2017
श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज धोनी के लिए यादगार रही है। धोनी ने इसमें अपने करियर का 300वां वनडे खेला और सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। दो दूसरे और तीसरे वनडे में टीम इंडिया को जीत दिलाने में धोनी ने अहम योगदान दिया। 

सीरीज से पहले धोनी के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे जिन्हें धोनी ने सिरे से गलत साबित कर दिया कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। यह बात हेड कोच रवि शास्त्री ने भी स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें