कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये देने के बाद अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाएंगे। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट कर सचिन को धन्यवाद कहते हुए लिखा, ‘शुक्रिया तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद कर रहा है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।’
जवाब में सचिन ने कहा, ‘अपनालय को शुभकामनाएं और जरुरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।’ सचिन से पहले देश भर के कई स्टार खिलाड़ी भी कोरोना राहत कोष में आर्थिक सहायता और जरुरी सामानों की चीजें दे चुके हैं।