फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को पाठ पढ़ाने को तैयार सचिन

Tue, 13 Nov 2012 03:22 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर सचिन तेंदुलकर का बल्ला भले ही ज्यादा न चला हो लेकिन शतकों का शतक लगाने वाला यह मास्टर बल्लेबाज आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान गेंदबाजों पर बरसने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


रिकॉर्डों के शहंशाह सचिन जब इस सीरीज में खेलने उतरेंगे तो वह दो और नए रिकॉर्ड अपने खाते में दर्ज कराने के बेहद करीब होंगे। सचिन इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ 60 रन और सर्वाधिक शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 38 टेस्ट मैचों की 67 पारियों में 38.20 की औसत से कुल 2483 रन अपने नाम किए हैं। गावस्कर ने इस दौरान चार शतक और 16 पचासे भी जड़े हैं।
विज्ञापन


दूसरी और सचिन के नाम सिर्फ 28 मैचों की 47 पारियों में 56.34 की शानदार औसत से 2423 रन हैं। सचिन के नाम सात शतक और 12 अर्धशतक भी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतक ठोकने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ हैं। दोनों के नाम सात-सात शतक हैं। दिलचस्प बात यह है कि सचिन इंग्लैंड के खिलाफ कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।

कप्तान धोनी पर रहेगी निगाहें
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो मौजूदा भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे प्रभावी प्रदर्शन सचिन तेंदुलकर का ही है। वर्तमान भारतीय टीम में सचिन के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम 32.47 की औसत से सर्वाधिक 617 रन हैं। लेकिन धोनी अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ कोई शतक नहीं लगा सके हैं। साफ है कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा दारोमदार सचिन के कंधों पर ही होगा।

गंभीर-वीरू को देनी होगी जोरदार शुरुआत
इंग्लैंड के खिलाफ ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर पर ठोस शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। इंग्लैंड के खिलाफ गंभीर का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की दस पारियों में 46.30 की औसत से 463 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और दो पचासे लगाए हैं। गंभीर के उलट सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 मैचों की 22 पारियों में 27.04 की औसत से सिर्फ 568 रन बनाए हैं। सहवाग के नाम एक शतक और चार पचासे हैं।

युवराज की होगी अग्निपरीक्षा
लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे युवराज सिंह के लिए इंग्लैंड सीरीज किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। सुरेश रैना को पछाड़कर टीम में छठवें नंबर की होड़ जीतने वाले युवराज का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। युवराज ने पांच मैचों की कुल नौ पारियों में 43.25 की बेहतरीन औसत से 346 रन ठोके हैं। इसमें उन्होंने तीन पचासे लगाए हैं।

युवा तुर्क पर भी होगी दारोमदार
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों के बगैर उतर रहा है। टीम में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा जैसे युवा बल्लेबाज हैं जो पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। इंग्लैंड को शिकस्त देने के लिए इन युवा बल्लेबाजों पर सभी की निगाहें रहेगी।
विज्ञापन


--103 : टेस्ट मैच दोनों भारत और इंग्लैंड के बीच कुल हुए। इंग्लैंड ने 38 जीते जबकि 19 हारे। 46 मैच ड्रॉ रहे।
--2483 : रन इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक सुनील गावस्कर ने बनाए।
--07 : शतक सचिन और राहुल द्रविड़ ने भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ ठोके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें