फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के इस गुरु मंत्र से धवन ने खेली विशाल पारी

Sun, 17 Mar 2013 01:45 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डेब्यू टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने वाले शिखर धवन के प्रदर्शन के पीछे सचिन तेंदुलकर का अहम रोल रहा है। धवन ने कहा, 'मेरे इस प्रदर्शन के पीछे सचिन सर का अहम रोल है। उन्होंने मुझे अंतरराष्ट्रीय मैच में भी घरेलू क्रिकेट की तरह साहस बनाए रखने को कहा था।'
विज्ञापन


शिखर धवन ने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ही 187 रनों की धमाकेदार पारी खेली। खास बात यह है कि इस पारी में धवन ने केवल 174 गेंदों का सामना किया और 33 चौके और दो छक्के जमाए।

इस पारी में धवन ने महज 85 गेंदों में शतक पूरा कर डेब्यू मैच में सबसे तेज सैंकड़ा जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए। साथ ही धवन ने डेब्यू मैच में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस शानदार पारी के बाद शिखर धवन ने कहा-

'सचिन सर ने मुझे टेस्ट कैप पहनाते हुए कहा कि हम घरेलू क्रिकेट में तुम्हें एक साहसी बल्लेबाज के रूप जानते है और उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उसी साहस का परिचय दोगे। हमें साहस दिखाओ। मेरे लिए यह बहुत ही बड़ा क्षण था।'

शिखर धवन ने कहा, 'सचिन पाजी के साथ खेलना किसी सपने से कम नहीं है। मैंने जब से होश संभाला है तब से उन्हें खेलते देख रहा हूं। कभी नहीं सोचा था कि वे ही मुझे टेस्ट कैप पहनाएंगे।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें