फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीज के आधार पर विजेता चुनना गलत, सुपर ओवर के टाई मामले में सचिन ने ICC को दिया सुझाव

Wed, 17 Jul 2019 08:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड के चैंपियन बनने के साथ ही 12वां क्रिकेट वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका है लेकिन उसका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में, मैच और फिर सुपर ओवर टाई रहने के बाद अधिक बाउंड्रीज के आधार पर इंग्लैंड के विजेता घोषित करने पर ICC के नियम की चौतरफा आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन


क्रिकेट फैंस से लेकर दिग्गज तक सभी ने अपने-अपने तरीके से इस नियम का विरोध किया, वहीं कुछ खिलाड़ियों ने ICC को नियम में बदलाव करने के साथ-साथ कुछ सुझाव भी दिए हैं। 

इसी कड़ी में अब महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ICC को एक सलाह दे डाली है। सचिन ने सुपर ओवर के टाई होने की सूरत में एक और सुपर ओवर कराने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि मुझे लगता है कि विजेता का फैसला करने के लिए बाउंड्रीज की गिनती की जगह एक और सुपर ओवर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि हर मैच में ऐसा होना चाहिए क्योंकि हर मैच महत्वपूर्ण होता है। 

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'फाइनल में कोई नहीं हारा और मैच के बाद कोई हमें अलग नहीं कर सकता। दोनों में से एक विजेता चुनना था, वो चुन लिया गया।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें