फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने फैन बनकर इस दिग्गज गायक के साथ खिंचाई फोटो, तेजी से हो रही वायरल

Mon, 17 Jul 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
बैरी गिब के साथ सचिन तेंदुलकर का फैन मोमेंट - फोटो : twitter
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का म्यूजिक से लगाव किसी से छुपा नहीं है। मास्टर ब्लास्टर के पिता रमेश तेंदुलकर ने अपने घर के सबसे बेटे का नाम प्रसिद्ध संगीतकार सचिन देव बर्मन से प्रेरित होकर ही सचिन रखा था। हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी बायोपिक 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' और ऑटोबायोग्राफी 'प्लेइंग इट माय वे' में भी सचिन तेंदुलकर ने इस कहानी का खुलासा किया था। 'भारत रत्न' सचिन ने इस दौरान अपने फैंस को ये भी बताया कि किस तरह म्यूजिक उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है।

  I was only 4 yrs old when #StayinAlive released. @GibbBarry your songs have always struck a chord with me! pic.twitter.com/SJ6kSoDxPV — sachin tendulkar (@sachin_rt) July 16, 2017

 
विज्ञापन

2 of 5
Sachin Tendulkar Makes Singing Debut With Sonu Nigam
इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि दबाव की स्थिति से उबरने में उनकी सबसे ज्यादा मदद संगीत ने ही की। क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाकर अपने करोड़ो फैंस बनाने वाले सचिन तेंदुलकर भी एक सिंगर के बड़े फैन हैं।

वो अलग-अलग म्यूजिशियंस की धुनों के दीवाने हैं, जिनमें से एक नाम प्रसिद्ध पॉप संगीत समूह 'बी गीज' के गायक बैरी गिब का है। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गिब के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो गिब के तब से फैन है, जब वो महज चार वर्ष के थे। उस समय 'स्टेइन अलाइव' गीत रिलीज़ हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
Sachin Tendulkar Makes Singing Debut With Sonu Nigam
सचिन ने फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'मैं सिर्फ 4 वर्ष का था, जब स्टेइन रिलीज हुआ था। बैरी गिब, आपके गीत की धुन हमेशा मेरे साथ जुड़ी रही!' 50 साल से ऊपर के करियर में गिब ने जॉन लेनन और पॉल मैक्कार्टने के साथ लगातार हॉट 100 नंबर वन रिलीज़ किए। म्यूजिक मास्टर ने इसके अलावा 1960 के दशक से 2000 तक नंबर-1 गीत रिलीज़ किए। गिब 'बी गीज' समूह के आखिरी जीवित सदस्य हैं। 'बी गीज' को 1960 में उनके भाई रॉबिन और मॉरिस ने स्थापित किया था। उन्होंने 'स्टेइन अलाइव', 'हाउ डीप इज यॉर लव' और 'ट्रेजडी' जैसे सफल गाने दिए।

 

4 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : getty
मॉरिस का 53 वर्ष की उम्र में ट्विस्टेड इंटेस्टाइन (आंत संबंधी) बीमारी के चलते 2003 में निधन हो गया था। मॉरिस के जुड़वां रॉबिन की 2012 में कई सालों के कैंसर से जुझने के बाद 62 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी। इस परिवार के एक अन्य भाई एंडी की नशे की लत से की वजह से 1988 में मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन
तेंदुलकर फ़िलहाल लंदन में विंबलडन टूर्नामेंट देखने के लिए गए हुए हैं। उन्होंने खुलकर रोजर फेडरर का सपोर्ट किया।  फेडरर ने रविवार को मरीन सिलिक को सीधे सेटों में हराकर 19वीं बार ग्रैंडस्लैम ख़िताब जबकि आठवीं बार विंबलडन ख़िताब जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें