मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने फेसबुक पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सचिन नीले रंग के स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से कहा है कि आप करीब से देखकर बताएं कि मैं किसकी तरफ देख रहा हूं। सचिन की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जवाब दिए हैं और कुछ फैंस ने उनसे सवाल भी किया है। सचिन इस फोटो में आईने के सामने खड़े हैं, लेकिन उनके हाथ में फोन नहीं है। इससे साफ होता है कि यह फोटो किसी और ने खींची है, लेकिन वह इंसान कौन है। इस बारे में सचिन ने कुछ नहीं बताया है।
सचिन के कुछ दोस्तों ने उनकी तारीफ कर लिखा है कि वो अच्छे दिख रहे हैं। वहीं, जवाब में एक यूजर ने लिखा है कि जिस व्यक्ति ने यह फोटो खींची है, आप उसी की तरह देख रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उन्होंने फोटो को करीब से देखा और उन्हें सिर्फ सचिन ही दिखाई दे रहे हैं। सुभ्रता देव नाम के एक यूजर ने लिखा कि सचिन उनकी तरफ देख रहे हैं।