फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: रंग में डूबे सचिन ने खाने की थाली के साथ शेयर की फोटो, फैंस से पूछा- मेरी प्लेट में क्या है?

Tue, 07 Mar 2023 04:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सचिन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने पूछा की उनकी थाली में क्या है? जवाब में फैंस ने लिखा कि थाली में पूनर पोली है। 
 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने होली के मौके पर सभी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। रोहित शर्मा ने लिखा कि यह रंग, आनंद, खाने, दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने का दिन है। कामना है कि आप सभी मन लगाकर इसका मजा लें। जम के होली खेलो, लेकिन थोड़ा संभाल के और आवारा जानवरों को बचाके। 
विज्ञापन


वहीं, सचिन तेंदुलकर ने होली खेलने के बाद अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा "सभी को होली की शुभकामनाएं, क्या आप बता सकते हैं कि मेरी प्लेट में क्या है?"



सचिन की फोटो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। अधिकतर फैंस ने कहा कि सचिन प्लेट में पूरन पोली और दूध लेकर खड़े हैं। हालांकि, फोटो देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि सचिन की प्लेट में पूरन पोली है, लेकिन तस्वीर देखकर यह कहना मुश्किल है कि सचिन की प्लेट में रखी कटोरी में दूध ही है। इस फोटो में सचिन गुलाल में डूबे हुए हैं और होली खेलने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। 



सचिन के अलावा आरसीबी की महिला टीम ने भी होली का मजकर मजा लिया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें विदेशी खिलाड़ी भी गुलाल में डूबी हुई दिख रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के चौथे मैच से पहले खिलाड़ियों को होली मनाने के लिए आराम दिया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भाारतीय टीम के पास 3-1 की बढ़त है और चौथा मैच जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें