फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- कोहली और रोहित पर हमेशा निर्भर नहीं रह सकते

Thu, 11 Jul 2019 06:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social Media
विज्ञापन

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के जुझारूपन की सराहना की लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय बल्लेबाजी नतीजे के लिए हमेशा अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नहीं रह सकती।

विज्ञापन


निराश दिख रहे तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने 240 रन के लक्ष्य को काफी बड़ा बना दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन की हार के साथ भारत विश्व कप से बाहर हो गया। तेंदुलकर ने कहा, 'मैं निराश हूं क्योंकि हमें बिना किसी संदेह के 240 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था। यह बड़ा स्कोर नहीं था। हां, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही तीन विकेट चटकाकर स्वप्निल शुरुआत की।'

इस पूर्व बल्लेबाज ने 'इंडिया टुडे' से कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि हमें अच्छी शुरुआत के लिए हमेशा रोहित शर्मा या ठोस आधार तैयार करने के लिए विराट कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उनके साथ खेल रहे खिलाड़ियों को भी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 239 रन पर रोक दिया था जिसके बाद टूर्नामेंट में पहली बार भारत का प्रतिष्ठित शीर्ष क्रम नाकाम रहा और विराट कोहली की टीम 49 .3 ओवर में 221 रन पर आउट हो गई।

भारतीय टीम एक समय 92 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद करारी हार की ओर बढ़ रही थी लेकिन धोनी (50) और जडेजा (77) ने सातवें विकेट के लिए 116 रन जोड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। तेंदुलकर ने कहा, 'यह सही नहीं है कि हर बार धोनी से मैच को फिनिश करने की उम्मीद की जाए। वह बार बार ऐसा करता आया है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें