बेल्जियम को रौंदते हुए फ्रांस फीफा विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर चुका है। अब बुधवार रात इंग्लैंड और क्रोएशिया में से कोई एक टीम अंग्रेजों के साथ फाइनल में भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला 15 जुलाई को मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
जहां एक ओर पूरी दुनिया इस फाइनल को लेकर उत्साहित है तो 'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी कहां पीछे रहते। उन्होंने बुधवार सुबह अपनी पसंदीदा टीम का जमकर उत्साह बढ़ाया और अपने फैंस को बता दिया कि वह खुद किस टीम के फैन बनकर फीफा विश्व कप एन्जॉय कर रहे हैं।
उन्होंने अपने फैंस से कहा- इस बार मैं इंग्लैंड का समर्थन कर रहा हूं... सचिन इस वीडियो में किक लगाते हुए कहते नजर आ रहे हैं, 'कम ऑन इंग्लैंड!'
बता दें कि
इंग्लैंड ने आखिरी बार 1990 में विश्व कप सेमीफाइनल खेला था और एकमात्र विश्व कप 1966 में जीता था। टूर्नामेंट से पहले कमजोर समझी जाने वाली इस टीम ने अपने प्रदर्शन से जिस तरह सभी टीम का खेल खराब किया है, उसे देखकर लगता है कि क्रोएशिया के खिलाफ उसका पलड़ा जरूर भारी होगा।