फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karun Nair: विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर के शानदार प्रदर्शन से खुश हुए सचिन तेंदुलकर, तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 17 Jan 2025 11:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नायर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 752 रन बनाये हैं।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे करुण नायर की भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह असाधारण से कम नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदर्भ के कप्तान से इस लय को जारी रखेंगे।
विज्ञापन


नायर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 752 रन बनाये हैं। तेंदुलकर ने नायर को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, सात पारियों में पांच शतकों के साथ 752 रन बनाना असाधारण से कम नहीं है। इस तरह के प्रदर्शन यूं ही नहीं हो जाते। ऐसे प्रदर्शन अत्यधिक फोकस और कड़ी मेहनत से आते हैं। ऐसे ही मजबूत बने रहें और हर अवसर का लाभ उठाएं।


तेंदुलकर ने नायर के प्रदर्शन की सराहना उस समय की है जब चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनने के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की मुंबई में बैठक होने वाली है। नायर के शानदार प्रदर्शन से विदर्भ की टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है, जहां शनिवार को उसका मुकाबला कर्नाटक से होगा। भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले नायर सिर्फ दूसरे बल्लेबाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें