फील्डिंग टीम ने इस पर अंपायर से आउट की अपील की। इस बीच बल्लेबाजी वाले छोर पर खड़े अंपायर ने बेल्स को एक बार फिर सही किया और मुख्य अंपायर से सलाह-मशविरा कर खिलाड़ी को नॉट आउट दे दिया और खेल को आगे जारी रखने का निर्देश दिया। फील्डिंग टीम के खिलाड़ी अंपायर के इस निर्णय पर हैरान दिखे।
इस विडियो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, 'एक दोस्त ने मेरे साथ यह विडियो शेयर किया है। यह बहुत ही असाधारण है।' सचिन ने आगे अपने फैन्स से ही इस पर राय मांगी है कि अगर वे इस मैच में अंपायर होते तो इस पल पर क्या निर्णय देते?