फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने फेंका था जादुई अंतिम ओवर, छह रन बचाकर किया था चमत्कार

Tue, 24 Nov 2020 02:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मैच जीतने के बाद टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
विश्व क्रिकेट का शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जिसके स्वामी सचिन तेंदुलकर नहीं। अपने बल्ले से टीम को कई मैच जिताने वाले सचिन ने एकबार गेंद से भी कमाल किया था और अपने जादुई आखिरी ओवर से चमत्कार कर दिखाया था। आज सचिन के उस ऐतिहासिक ओवर को 27 साल पूरे हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
ईडन गार्डंस - फोटो : ट्विटर
24 नवंबर 1993। मौका था हीरो कप का सेमीफाइनल। भारत के सामने था दक्षिण अफ्रीका। ईडन गार्डंस का ऐतिहासिक मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ। दूधिया रोशनी में हुए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। कप्तान अजहरुद्दीन के 90 रन के बूते स्कोर निर्धारित 50 ओवर में जैसे-तैसे 195 रन तक पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर 1993 हीरो कप - फोटो : ट्विटर
भले ही सचिन तेंदुलकर केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को 193 रन पर रोकने में सबसे बड़ा रोल उन्हीं का था। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में छह रन चाहिए थे। अजहर ने सचिन को गेंद देकर ऐसा जुआ खेला, जिसे आज 27 साल बाद भी याद किया जा रहा है।

4 of 5
गेंदबाजी के दौरान सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
मैन विद गोल्डन आर्म कहे गए सचिन ने शुरुआती तीन गेंदें खाली डालीं। चौथी बॉल पर एलन डोनाल्ड रन आउट हो गए और आखिरी गेंद पर ब्रायन मैकमिलन चौका नहीं लगा पाए। इस तरह भारत फाइनल पहुंच गई फिर वेस्टइंडीज को हराकर हीरो कप भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
एक बार सचिन ने इस ऐतिसाहिक मैच को याद करते हुए बताया था कि मैदान पर एक नेवला भी घूम रहा था। जब भी वह नजर आता भारत को विकेट मिल जाता। आखिरी ओवर फेंकने से पहले तेंदुलकर उस नेवले के आने का इंतजार कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें