फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने किया तेंदुलकर को निराश, केदार के साथ धीमी साझेदारी नहीं आई सचिन को रास

Sun, 23 Jun 2019 05:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के मध्यक्रम की धीमी बल्लेबाजी पर नाखुशी जाहिर की। सचिन ने एक समाचार चैनल से कहा कि साउथैम्पटन में खेले गए इस मैच में केदार जाधव और धोनी के बीच जो साझेदारी हुई, वह काफी धीमी रही।

विज्ञापन


धोनी ने इस मैच में 52 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। भारत इस मुकाबले में 50 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बना सका, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अफगानिस्तानी टीम को 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट कर दिया और विराट कोहली की टीम ने 11 रन से मैच में जीत दर्ज की। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। केदार जाधव ने 68 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। 

सचिन ने कहा, 'मुझे थोड़ी निराशा हुई, यह कुछ और बेहतर हो सकता था। मैं केदार और धोनी के बीच हुई साझेदारी से भी निराश ही हूं, जो पार्टनरशिप दोनों के बीच हुई, वह काफी धीमी रही। हमने 34 ओवर स्पिन गेंदबाजी का सामना किया लेकिन सिर्फ 119 रन ही बना सके।' 
विज्ञापन


जाधव और धोनी ने 5वें विकेट के लिए 84 गेंदों पर 57 रन जोड़े। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली 38वें ओवर में आउट हुए, इसके बाद 45वें ओवर तक ज्यादा रन नहीं बने। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को इससे पहले टूर्नमेंट में ज्यादा मौका नहीं मिला, इससे उन पर दबाव बना लेकिन इच्छाशक्ति मध्यक्रम के बल्लेबाजों में और बेहतर हो सकती थी।' 

सचिन ने कहा, 'केदार जाधव पर दबाव था, इससे पहले उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ केवल 8 गेंदों का सामना करने का मौका मिला था। ऐसे में उन्हें एक साथी की जरूरत थी, लेकिन मिल नहीं सका। केदार और धोनी, दोनों ही उस रनरेट के मुताबिक नहीं खेल सके, जिसकी जरूरत थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें