'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पू्र्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर में आज भी रनों की भूख दिखाई पड़ती है। बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर तूफानी फिफ्टी लगाई। वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्के लगाए। उन्होने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की आक्रामक पारी खेली। इससे पहले सचिन ने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने 37 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। दूसरे विकेट के लिए सचिन और एस बद्रीनाथ के बीच 95 रनों की साझेदारी की थी।