फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके बनाए बल्ले ने तेंदुलकर को दिलाई पहचान, उनकी मदद के लिए आगे आए 'क्रिकेट के भगवान'

Tue, 25 Aug 2020 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रिकेट जगत में 'अशरफ चाचा' के नाम से पहचाने जाने वाला अशरफ चौधरी की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। वह अब लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। मगर उनकी मदद के लिए खुद 'क्रिकेट के भगवान' आगे आए हैं। वैसे तो अशरफ चाचा के बनाए बल्ले से कई दिग्गज क्रिकेटरों ने खेले हैं। मगर अशरफ चौधरी ने एक बार पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के क्षतिग्रस्त बल्ले को ठीक किया था।

विज्ञापन


क्रिकेट जगत में 'अशरफ चाचा' के नाम से पहचाने जाने वाला या बल्ला बनाने वाला पिछले 12 दिनों से डायबिटीज और निमोनिया संबंधी जटिलताओं के कारण सावला अस्पताल में भर्ती है। अशरफ के करीबी मित्र प्रशांत जेठमलानी ने मंगलवार को कहा, 'तेंदुलकर आगे आए और उन्होंने अशरफ चाचा से बात की। उन्होंने उनकी आर्थिक मदद भी की है।'

अशरफ ने तेंदुलकर, विराट कोहली सहित कई नामी क्रिकेटरों के बल्ले ठीक किए हैं, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण उनकी मुश्किले बढ़ गई। उनके स्वास्थ्य और व्यवसाय दोनों में गिरावट आई है।
विज्ञापन


वह अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के अंदर लगभग हमेशा मौजूद रहते है। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अशरफ चाचा के बनाए बल्ले से छक्के लगाए हैं।

दक्षिण मुंबई में एम अशरफ ब्रो के नाम से उनकी एक दुकान भी है। क्रिकेट और इसके खिलाड़ियों से लगाव के कारण कई बार वह क्षतिग्रस्त बल्ले को मुफ्त में भी ठीक कर देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें