फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSWS Photos: रायपुर में भूख से सचिन और लारा का हुआ बुरा हाल, तेंदुलकर ने फोटो शेयर कर पूछा- अरे खाना कब आएगा?

Tue, 27 Sep 2022 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की चारों टीमें सेमीफाइनल के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को इंडिया लीजेंड्स के कप्तान और पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज अपने आखिरी दौर में है। लीग स्टेज समाप्ती की ओर है। आज इंग्लैंड लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच आखिरी लीग मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद 28 सितंबर से रायपुर में सेमीफाइनल स्टेज की शुरुआत होगी। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीमें आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

चारों टीमें इसके लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को इंडिया लीजेंड्स के कप्तान और पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों पहाड़ों के बीच किसी होटल में लंच के लिए साथ में बैठे हैं और कैप्शन से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों का भूख से बुरा हाल है।

सचिन ने कैप्शन में लिखा- अरे खाना कब आएगा? #लंच टाइम #रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज। सचिन और लारा तस्वीर में जूस पीते नजर आ रहे हैं। एक अक्तूबर को रायपुर में ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछले साल सचिन की ही कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था।

 
विज्ञापन

सचिन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। वनडे में भी सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए हैं। सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक भी बनाए, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। वहीं, लारा के नाम 131 टेस्ट में 11,953 रन और 299 वनडे में 10,405 रन हैं। उन्होंने दोनों फॉर्मेट मिलाकर 53 शतक लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें