फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin 50th Birthday: सचिन ने बर्थडे पर लिखा- 50 नॉटआउट; गांगुली-सहवाग और चेल्सी फुटबॉल क्लब ने ऐसे दी बधाई

Mon, 24 Apr 2023 04:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तेंदुलकर को खास अंदाज में विश किया है। वहीं, क्रिकेट जगत के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Sachin Tendulkar/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोमवार (23 अप्रैल) को 50 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर सचिन की ही चर्चा है। फैंस उनकी कहानियां और रिकॉर्ड को शेयर कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तेंदुलकर को खास अंदाज में विश किया है। वहीं, क्रिकेट जगत के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। सचिन ने बर्थडे पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- चाय का समय! 50 नॉटआउट।
विज्ञापन

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ट्वीट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सचिन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तेंदुलकर के ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेली गई शानदार पारियों के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है। इसके अलावा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सचिन का रिकॉर्ड शानदार है। उनके और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के नाम पर एक गेट का नामकरण हुआ है।
विज्ञापन


बीसीसीआई और आईसीसी ने ऐसे किया विश
विज्ञापन

 
कोलकाता नाइटराइडर्स का ट्वीट
कोलकाता नाइटराइडर्स ने सचिन को बर्थडे विश किया। उसने लिखा-ईडन गार्डन्स हो, एमसीजी हो या वानखेड़े हो, 'सचिन-सचिन' हमेशा के लिए है।

चेल्सी फुटबॉल क्लब ने दी बधाई

खिलाड़ियों ने सचिन को किया विश:


 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें