फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित

Tue, 06 Nov 2012 09:10 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च पुरस्कार ‘आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया। खेलों के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध को मधुर बनाने के उद्देश्य से यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेटर को दिया गया। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय विकास और कला मंत्री साइमन क्रीक ने सचिन को यह पुरस्कार दिया। सचिन से पहले भारत में यह सम्मान मदर टेरेसा और पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी को मिल चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा सचिन चौथे ऐसे गैर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जिन्हें आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के लिए चुना गया है। वेस्ट इंडीज के सर गारफील्ड सोबर्स, क्लाइव लॉयड और ब्रायन लारा भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने सचिन को ‘आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवार्ड दिए जाने की घोषणा की थी।

क्रीक का धन्यवाद करते हुए सचिन ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर हमारे प्रतिद्वंद्वी होते हैं। मगर अच्छा खेलने पर वह आपकी प्रशंसा भी करते हैं। घरेलू मैदान के अलावा अगर मेरा कोई पसंदीदा मैदान है तो वह भी सिडनी में ही है।’ सचिन ने साथ ही कहा कि उनके लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सर डॉन ब्रेडमैन से मुलाकात बेहद यादगार क्षण था।
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि यह सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने का काम करेगा। ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मिलने वाला यह सम्मान एक गैर ऑस्ट्रेलियाई को दिए जाने पर काफी आलोचनाएं हुई थी। मगर कई लोगों ने दुनिया के महान खिलाड़ी सचिन को यह अवार्ड दिए जाने की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें