फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoA बैठक में तेंदुलकर-वीवीएस के टकराव पर होगी चर्चा, BCCI ने थमाया था नोटिस

Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेंदुलकर-लक्ष्मण - फोटो : pti
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के कथित हितों के टकराव के मामले में प्रशासकों की समिति (सीओए) उसी तरह से ‘पूर्ण खुलासे’ की सिफारिश कर सकती है जैसा कि उसने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के मामले में किया गया था। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन ने लक्ष्मण और तेंदुलकर को नोटिस भेजकर उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के मेंटर और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य के रूप में भूमिका को लेकर कथित हितों के टकराव के मामले में लिखित जवाब देने के लिए कहा है। 

सीएसी के तीनों सदस्य हितों के टकराव मामले के दायरे में आ गए हैं। ऐसे में सीओए इस समिति के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। सीओए की 27 अप्रैल को यहां बैठक होगी जिसमें कई मसलों पर चर्चा होगी। इसमें तेंदुलकर और लक्ष्मण से जुड़े मामले में जवाब देने पर भी चर्चा होने की संभावना है। इन दोनों को 28 अप्रैल को अपना जवाब देना होगा। 
विज्ञापन


गांगुली और तेंदुलकर अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिये ‘स्वैच्छिक आधार’ पर काम कर रहे हैं जबकि लक्ष्मण के सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पेशेवर संबंधों की शर्तों का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें