'बहुत महत्वपूर्ण चुनाव', सचिन का संदेश
मतदान के बाद सचिन तेंदुलकर ने चुनाव की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इससे हमें अवसर मिलता है कि हम अपने वोट के माध्यम से अपनी राय व्यक्त कर सकें। सभी से अपील है कि घर से बाहर निकलें और वोट डालें।' सचिन ने लोगों को जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया और मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ कर्तव्य भी बताया।