फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: मदर्स डे पर सचिन तेंदुलकर और जय शाह ने दी शुभकामनाएं, मां के प्यार और समर्थन को किया सलाम

Sun, 10 May 2026 05:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन तेंदुलकर और जय शाह ने मदर्स डे पर भावुक संदेश साझा करते हुए मां के निस्वार्थ प्रेम और समर्थन को सलाम किया। सचिन ने मां के प्यार को अटूट बताया, जबकि जय शाह ने कहा कि हर सफलता के पीछे मां का सबसे बड़ा योगदान होता है।

विज्ञापन
जय शाह और सचिन तेंदुलकर का परिवार - फोटो : Sachin Tendulkar-Jay Shah (X)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन तेंदुलकर और जय शाह ने मदर्स डे के मौके पर भावुक संदेश साझा करते हुए दुनियाभर की माताओं को शुभकामनाएं दीं। दोनों दिग्गजों ने मां के निस्वार्थ प्रेम और उनके समर्थन को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया।
विज्ञापन

सचिन ने मां के प्यार को बताया अटूट
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस दुनिया में बदलाव ही एकमात्र स्थायी चीज है, लेकिन मां का प्यार कभी नहीं बदलता। हैप्पी मदर्स डे।' सचिन का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने भी अपनी माताओं के प्रति प्यार जाहिर किया। क्रिकेट जगत के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन अक्सर खास मौकों और त्योहारों पर अपने फैंस के साथ भावनात्मक संदेश साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन

जय शाह ने मां को बताया हर सफलता की नींव
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी मदर्स डे पर सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को सराहा। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'एक मां का समर्थन हर सफलता की कहानी की नींव होता है। मदर्स डे पर मैं सभी अद्भुत माताओं को दिल से शुभकामनाएं देता हूं।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें