फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के 200वें टेस्ट पर जश्न की तैयारी

Fri, 23 Aug 2013 12:03 AM IST
मुंबई/बिपिन दानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के होने वाले भारत के आगामी दौरे पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 200वें टेस्ट खेलने की उपलब्धि पर शानदार जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने यह खुलासा करते हुए कहा कि यह हमारे देश में संभवत: सचिन तेंदुलकर की अंतिम सीरीज होगी और इस दौरान हम उनका सम्मान करेंगे।

नेनजानी ने कहा, ‘हम वास्तव में वर्ल्ड क्रिकेट के इस आइकन खिलाड़ी को सम्मानित करेंगे। हम बीसीसीआई और राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के साथ बातचीत कर इस योजना के बारे में घोषणा करेंगे।’
विज्ञापन


वनडे और ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल से भी संन्यास की पहले ही घोषणा कर चुके सचिन की दक्षिण अफ्रीका में यह आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है।

198 टेस्ट मैच खेल चुके सचिन के खाते में 51 शतकों के साथ कुल 15,837 रन हैं। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक तीन टेस्ट, सात वनडे और दो टी-20 मैच के इस दौरे के कार्यक्रम पर अपनी सहमति नहीं दी है।

मगर भारतीय बोर्ड के जल्द ही इस पर कोई फैसला लेने की पूरी उम्मीद है। नेनजानी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही दौरे के कार्यक्रम को मंजूरी दे देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें