फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान सचिन नहीं कोई और है बेटे अर्जुन तेंदुलकर का रोल मॉडल, जानिए कौन

Fri, 12 Jan 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 18 साल के अर्जुन ने आस्ट्रलिया में स्प्रिट ऑफ ग्लोबल चैलैंज में भाग लेते हुए सिडनी क्रिकेट मैदान में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दरअसल, अर्जुन ने 'एबीसी न्यूज' को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें बचपन से ही तेज गेंदबाजी करना पसंद है। इस दौरान जब अर्जुन से उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स का नाम लिया। हालांकि जब उनसे पिता से मिली कोई सलाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,  'पापा सिर्फ बिना डर के खेलने और टीम के लिए टीममैन और अपना शत प्रतिशत देने की बात करते हैं।'

पढ़ेः- टीम इंडिया का अफ्रीका में खत्म होगा 25 साल का इंतजार, सचिन ने दिए ये अहम टिप्स
विज्ञापन


अर्जुन मानते हैं कि उनके पिता के नाम की वजह से उनपर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं किसी प्रकार का दबाव नहीं लेता। जब गेंदबाजी करता हूं तो हर गेंद पर अपना सब कुछ झोंक देता हूं। वहीं, जब बल्लेबाजी करता हूं तो इस बात का चयन करता हूं कि किस बॉल पर शॉट खेलने हैं और किस पर संभल कर रहना है।'

मैच के बाद अंर्जुन ने कहा, 'मैं बचपन से ही तेज गेंदबाजी को पसंद करता रहा हूं। मुझे लगा कि भारत में तेज गेंदबाज ज्यादा नहीं है। बड़े होने के साथ साथ में मजबूत भी हो रहा हूं मैं भारत के लिए एक तेज गेंदबाज के रूप में पहचान पाना चाहता हूं।'
विज्ञापन


टी-20 मैच में टीम इंडिया के क्रिकेटर्स क्लब की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने अपने धुंआधार प्रदर्शन से  सिर्फ 27 गेंदों पर 48 रन बना डाले। इतना ही नहीं अर्जुन ने गेदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चार विकेट हासिल किए। अर्जुन ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ यह शानदार प्रदर्शन किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें