फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gully Cricket: सचिन ने शेयर किया विकेटकीपर कुत्ते का वीडियो, पूछा आप इसे क्या नाम देंगे ?

Mon, 22 Nov 2021 09:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन तेंदुलकर ने एक कुत्ते का वीडियो शेयर किया है, जो बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। वीडियो में यह कुत्ता जिस तरह गेंद पकड़ रहा है, उससे सचिन भी चौक गए और फैंस से पूछा की आप इसे क्या नाम देंगे। 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने कुत्ते के क्रिकेट खेलने का वीडियो शेयर किया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दो बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एक कुत्ते के ऊपर है। सचिन ने यह वीडियो शेयर करते हुए कुत्ते की तारीफ की है। उनके अनुसार इस कुत्ते के गेंद पकड़ने की क्षमता काफी बेहतर है। उन्होंने लिखा "एक दोस्त ने यह वीडियो मुझे भेजा और मुझे कहना पड़ेगा कि यह गेंद पकड़ने की अच्छी प्रतिभा है। हमनें क्रिकेट में कई विकेटकीपर फील्डर और ऑलराउंडर देखे हैं, लेकिन आप इसे क्या नाम देंगे ?"
विज्ञापन



सचिन कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश गए थे। यहां वो कई हिस्सों में बच्चों के लिए सामाजिक प्रोजेक्ट का समर्थन कर रहे हैं। उनकी संस्था परिवार के साथ मिलकर एक स्कूल का निर्माण कर रही है और इसकी जिम्मेदारी सचिन के ऊपर ही है। यह स्कूल सचिन के दिवंगत पिता रमेश तेंदुलकर की याद में बनाया जा रहा है। कोरोना के दौरान उससे पहले भी सचिन ने कई सामाजिक प्रोजेक्ट का समर्थन किया है। कोरोना के दौरान सुरक्षा कारणों से सचिन इन जगहों पर जाकर नहीं देख पा रहे थे। अब वो इन जगहों पर जाकर जरूरतमंद लोगों से मिल पा रहे हैं। 

मध्यप्रदेश के सेवनियां गांव पहुंचे सचिन
कोरोना महामारी का असर कम होने के बाद लोगों को आने-जाने की छूट दी गई है। देश में टीकाकरण बढ़ने के साथ ही कोरोना का खतरा भी कम हुआ है। इसके बाद सचिन मध्यप्रदेश के सूखी सेवनिया गांव पहुंचे। यहां उनका प्रयास है कि बच्चों को अच्छा खाना मिले ताकि उनकी पोषण की जरूरतें  पूरी हों। साथ सेवा कुटीर में उनकी उचित शिक्षा और खेल की भी व्यवस्था हो। एक संस्था ये सेवा कुटीर चलाती है, जिसे सचिन की तरफ से फंड दिया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें