फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन, सहवाग, कोहली टीम में शामिल, धोनी को नहीं मिली जगह

Thu, 30 Apr 2020 03:10 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला

सार

  • हसी की सर्वश्रेष्ठ विरोधी टेस्ट एकादश में सहवाग, सचिन और कोहली
  • उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में दी है जगह जिनके खिलाफ खेेले हैं टेस्ट मैच
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  •  ‘संगकारा, धोनी और एबी डीविलियर्स को लेकर मुझे काफी माथापच्ची करनी पड़ी। लेकिन मेरा मानना है कि धोनी और डीविलियर्स ने टी20 और वनडे में अधिक प्रभाव छोड़ा है। संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रभाव छोड़ा है।’ : माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने भारत के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ विरोधी एकादश में शामिल किया है। हसी ने उन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है जिनके खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैच खेले।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सपुरकिंग्स के अपने साथी महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह नहीं दी है। इस 44 वर्षीय क्रिकेटर ने सहवाग और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को सलामी जोड़ी बनाया है। मध्यक्रम में लारा, सचिन, कोहली, कैलिस और संगकारा को रखा है।

हसी से ग्लेन मैकग्रा, शेन वॉर्न और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों का नेट्स पर सामना करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल होता था। उन्होंने कहा कि अगर आपने नेट सत्र आसानी से झेल लिया तो फिर आप टेस्ट क्रिकेट की कैसी भी परिस्थिति से पार पा सकते हो।
विज्ञापन


मैं जब खेला करता था तब यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की वास्तविक मजबूती थी।’

  • विरोधी एकादश : वीरेंद्र सहवाग, ग्रीम स्मिथ, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जैक कैलिस, कुमार संगकारा, डेल स्टेन, मोर्नी मोर्केल,  जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें